वाइटहैट जूनियर को बंद नहीं करेगी बायजू, इसे लाभकारी बनाएंगे: कंपनी के प्रवक्ता
बायजू के एक प्रवक्ता के मुताबिक, कंपनी की वाइटहैट जूनियर को बंद करने की कोई योजना नहीं है और फर्म इसे लाभकारी बनाने के लिए कदम उठाएगी। प्रवक्ता ने कहा, "हम अपनी व्यापारिक इकाइयों का मूल्यांकन कर रहे हैं ताकि उन्हें लाभकारी बना सकें।" इससे पहले रिपोर्ट्स थीं कि कंपनी वाइटहैट जूनियर को बंद करने की योजना बना रही है।