वाईएसआर कांग्रेस ने राष्ट्रपति पद के लिए बीजेपी नीत एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय ने अपने बयान में कहा, "यह एक अच्छा संकेत है कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार आदिवासी समुदाय की एक महिला को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है।"