वापस लिए गए 3 कृषि कानूनों को फिर से लाने की कोई योजना नहीं: राज्यसभा में सरकार

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में कहा है कि वापस लिए गए 3 कृषि कानूनों को भविष्य में फिर से लाने की सरकार की कोई योजना नहीं है। आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के लिए मुआवज़े के सवाल पर उन्होंने कहा, "यह विषय संबंधित राज्य सरकारों के पास है।"