सरकार ने बुधवार को राज्यसभा में बताया कि वामपंथी उग्रवाद संबंधी हिंसा की घटनाओं में 77% की कमी आई। गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि 2009 में अबतक की सर्वाधिक 2,258 घटनाएं हुई थीं जो 2021 में 509 हो गईं। उन्होंने बताया कि वामपंथी हिंसा के कारण मौतों (आम नागरिकों व सुरक्षाकर्मियों) में भी 85% की कमी आई है।