दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के उच्च स्तर के बीच हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर के सभी स्कूलों को 17 नवंबर तक बंद रखने का निर्देश जारी किया है। स्थानीय निकायों के कचरा जलाने पर भी रोक लगाई गई है। यह फैसला दिल्ली सरकार के 15 नवंबर से स्कूलों को एक सप्ताह बंद करने के 1 दिन बाद आया।