वायु प्रदूषण के बीच गौतमबुद्ध नगर में अगले आदेश तक सभी शैक्षणिक संस्थान रहेंगे बंद: डीएम
गौतमबुद्ध नगर ज़िले के डीएम सुहास एल.वाई. ने कहा है, "राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण को देखते हुए सभी तरीके के शैक्षणिक संस्थानों को अगले आदेश तक बंद करने का निर्णय लिया गया है...ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी।" गौरतलब है, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने दिल्ली-एनसीआर में अगले आदेश तक सभी स्कूल/कॉलेज बंद करने का निर्देश दिया था।