वायु प्रदूषण के बीच डीडीएमए ने बसों व मेट्रो को दी पूरी क्षमता के साथ परिचालन की अनुमति

डीडीएमए ने वायु प्रदूषण के मद्देनज़र और निजी वाहनों के उपयोग को कम करने के लिए दिल्ली में मेट्रो व बसों को 100% सीटिंग क्षमता के साथ परिचालन की इजाज़त दे दी है। मेट्रो के हर कोच में अब 30 यात्री खड़े होकर भी यात्रा कर सकेंगे। वहीं, बसों में सीटिंग क्षमता के 50% यात्री खड़े होकर सफर कर सकेंगे।