वायु सेना में भर्ती होने का दावा कर जुलूस निकालने पर शख्स के खिलाफ एमपी में केस दर्ज

हरदा (मध्य प्रदेश) पुलिस ने भारतीय वायु सेना में अधिकारी के तौर पर भर्ती होने का फर्ज़ी दावा कर जुलूस निकालने के आरोप में एक शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया है। सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) गजेंद्र सिंह वर्धवान ने बताया कि जुलूस की मीडिया कवरेज के बाद वायु सेना ने पत्र लिखकर कहा कि शख्स भर्ती नहीं हुआ है।