वायुसेना का हेलीकॉप्टर सरिस्का टाइगर रिज़र्व में पानी गिराकर भीषण आग बुझाता दिखा
अलवर (राजस्थान) में सरिस्का टाइगर रिजर्व में लगी भीषण आग को बुझाने के लिए वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है। वायुसेना ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वायुसेना का एमआई-17 वी5 हेलिकॉप्टर बाम्बी बकेट की मदद से आग बुझाने की कोशिश करता हुआ दिख रहा है। आग बुझाने का काम आज तड़के से जारी है।