वायुसेना के आधुनिकीकरण के लिए ₹2,236 करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने 'मेक इन इंडिया' श्रेणी के तहत भारतीय वायुसेना के आधुनिकीकरण और परिचालन ज़रूरतों के लिए ₹2,236 करोड़ के एक पूंजी अधिग्रहण प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। मंत्रालय ने कहा, "आईएएफ का खरीद प्रस्ताव जीसैट-7सी सैटेलाइट और ग्राउंड हब के लिए सॉफ्टवेयर डिफाइंड रेडियो की रीयल-टाइम कनेक्टिविटी के लिए था।"