वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने इसरो के 'पुष्पक' को हवा में 15,000 फीट की ऊंचाई से किया ड्रॉप
भारतीय वायुसेना और इसरो ने शुक्रवार को इसरो के एसयूवी के आकार के रीयूज़ेबल लॉन्च व्हीकल (आरएलवी) 'पुष्पक' का सफल परीक्षण किया। भारतीय वायुसेना ने इसका वीडियो ट्वीट कर लिखा है कि चिनूक हेलीकॉप्टर ने हवा में लगभग 15,000 फीट की ऊंचाई से 'पुष्पक' को ड्रॉप कर खुद से लैंड होने की उसकी क्षमता का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।