भारतीय वायुसेना के एक चिनूक हेलीकॉप्टर ने चंडीगढ़ से जोरहाट (असम) तक नॉन-स्टॉप उड़ान भरी जो भारत में एक हेलीकॉप्टर की सबसे बड़ी नॉन-स्टॉप उड़ान है। हेलीकॉप्टर ने 1,910-किलोमीटर की दूरी 7.5-घंटों में तय की। गौरतलब है, चिनूक का इस्तेमाल सैनिकों व सामान के परिवहन के लिए किया जाता है और यह आपदा राहत कार्यों में भी इस्तेमाल होता है।