वाराणसी में जिम में 32 वर्षीय शख्स सिर में दर्द होने के बाद गिरा, हुई मौत
वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के एक जिम में मंगलवार को कथित तौर पर सिर में दर्द होने के बाद एक 32 वर्षीय शख्स अचानक गिर गया और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें बेंच पर सिर पकड़कर बैठा शख्स अचानक गिरता दिख रहा है। शख्स शादीशुदा था।