वाशिंगटन हवाई अड्डे पर व्हीलचेयर पर बेहोश मिलीं भारतीय महिला, अस्पताल में कराया गया भर्ती

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, वाशिंगटन डलस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बैगेज बेल्ट के पास व्हीलचेयर पर बेहोश मिलीं 54 वर्षीय भारतीय महिला को बचा लिया गया है। अधिकारियों ने बताया, महिला कतर के दोहा से 15 घंटे की उड़ान से रविवार शाम को हवाई अड्डे पहुंची थीं। हवाई अड्डे के चिकित्साकर्मियों की मदद से महिला की जान बचाई गई।