कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मंगलवार को 'एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के 3,000 पद खत्म, तैनात होंगे निजी सुरक्षाकर्मी' शीर्षक वाली खबर को शेयर कर लिखा, "एयरपोर्ट की सुरक्षा निजी सुरक्षा गार्ड करेंगे लेकिन आरएसएस मुख्यालय की सुरक्षा सीआईएसएफ करेगी...वाह मोदी जी वाह।" वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "सीआईएसएफ के जवान 'हमारे दो' और आरएसएस कार्यालय की सुरक्षा करेंगे।"