वाहन चेकिंग के दौरान यूपी के बांदा में मिला 28 किलो विस्फोटक, तीन गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस ने बांदा में शनिवार को वाहन चेकिंग के दौरान 28 किलो विस्फोटक बरामद किया। बकौल पुलिस, “मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।” इससे पहले पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कानपुर में ₹50 लाख बरामद किए थे।