वाहन में ईवीएम मिलने पर यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया बयान
उत्तर प्रदेश में मतगणना से पहले वाराणसी में वाहन में ईवीएम मिलने पर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने बयान जारी किया है। सीईओ कार्यालय ने कहा कि ये ईवीएम काउंटिंग ड्यूटी वाले कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए ले जाई जा रही थीं और मतदान वाली ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम में सील बंद व त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में हैं।