विंटर ओलंपिक्स के दौरान यूक्रेन के ऐथलीट ने दिखाया 'यूक्रेन में युद्ध नहीं' का बोर्ड

यूक्रेन के स्केलेटन ऐथलीट व्लादिस्लाव हेरास्केविच ने बीजिंग विंटर ओलंपिक्स में शुक्रवार को कैमरे के सामने 'यूक्रेन में युद्ध नहीं' का बोर्ड दिखाया। उनका मेसेज नीले और पीले रंग के कागज़ पर लिखा था जो उनके देश के झंडे के रंगों के समान है। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति उनके कार्य को ओलंपिक चार्टर के नियम 50 का उल्लंघन मान सकती है।