विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगे राफेल नडाल

22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन राफेल नडाल ने कहा है कि वह विंबलडन 2024 में नहीं खेलेंगे। उन्होंने कहा, "मेरे शरीर के लिए अच्छा यही है कि मैं सतह को बदले बिना क्ले कोर्ट पर ही खेलता रहूं और पेरिस ओलंपिक्स मेरा आखिरी ओलंपिक्स होगा।" गौरतलब है कि विंबलडन 1 से 14 जुलाई तक खेला जाएगा।