विंबलडन मैच के बाद निक किर्योस ने गाली देने वाले दर्शक की ओर थूका, वीडियो हुआ वायरल

ऑस्ट्रेलियाई टेनिस खिलाड़ी निक किर्योस ने विंबलडन के पहले दौर में ब्रिटेन के पॉल जब के खिलाफ जीत के बाद गाली देने वाले एक दर्शक की ओर थूका जिसका वीडियो वायरल हुआ है। किर्योस ने उस दर्शक के बारे में कहा, "वह मैच में किसी का समर्थन करने के लिए नहीं आया था, वह सिर्फ...अनादर करने के लिए आया था।"