विंबलडन-2022 के पहले राउंड में 23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना विलियम्स विश्व नंबर 115 खिलाड़ी हार्मनी टैन से हारकर बाहर हो गईं। सेरेना 3 घंटे 11 मिनट में 7-5, 1-6, 7-6(10-7) के स्कोर से मैच हार गईं। विंबलडन-2021 में सेरेना को चोट के चलते अलीकसांद्रा सासनोविच के खिलाफ अपने पहले राउंड के मैच से रिटायर होना पड़ा था।