विकलांग महिला के साथ महाराष्ट्र में 5 लोगों ने किया गैंगरेप, तीन गिरफ्तार
जालना (महाराष्ट्र) के एक गांव में विकलांग महिला से 5 लोगों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।