ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में एक दंपति द्वारा बीच सड़क विकलांग रिश्तेदार को पीटने और उसके स्कूटर से तोड़फोड़ करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस के अनुसार, दंपति ने अपना स्कूल चलाने के लिए विकलांग रिश्तेदार को दिया था जिसे लेकर विवाद में यह मारपीट की गई। आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया गया है।