विकलांगों को सुविधा देने वाले शिक्षण संस्थानों को मान्यता प्रक्रिया में मिलेगी अतिरिक्त वरीयता
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने मंगलवार को अंतर-नियामक प्राधिकरण की बैठक में कहा कि विकलांगों के लिए सुविधाओं वाले उच्च शिक्षा संस्थानों को मान्यता प्रक्रिया के दौरान अतिरिक्त वरीयता दी जाएगी। वहीं, बैठक में ‘डीम्ड-टू-बी’ और निजी विश्वविद्यालय से संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए एक निगरानी समिति गठित करने का फैसला लिया गया है।