विग के नीचे छिपाकर लाया गया करीब ₹33 लाख का सोना वाराणसी एयरपोर्ट पर पकड़ा गया

कस्टम विभाग ने शनिवार को वाराणसी एयरपोर्ट (उत्तर प्रदेश) पर यूएई से आए दो यात्रियों के पास से कुल ₹45 लाख का सोना बरामद किया। एक अधिकारी के अनुसार, एक यात्री की विग के नीचे से ₹32.97 लाख का सोना बरामद हुआ जो पेस्ट फॉर्म में था। अन्य यात्री ने कार्टन की रैपिंग शीट में सोना छिपाया था।