inshorts

विजय कुमार यादव ने जूडो में जीता कांस्य पदक, सीडब्ल्यूजी 2022 में भारत का 8वां पदक

भारतीय जूडो खिलाड़ी विजय कुमार यादव ने सीडब्ल्यूजी-2022 में पुरुषों के 60-किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीत लिया है। सीडब्ल्यूजी-2022 में यह भारत का 8वां पदक है। वहीं, सुशीला देवी के रजत पदक जीतने के बाद यह जूडो में भारत का दूसरा मेडल है। भारत अबतक सीडब्ल्यूजी-2022 में 3 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक जीत चुका है।