प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारतीय जूडो खिलाड़ी विजय कुमार यादव को सीडब्ल्यूजी-2022 में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, "विजय कुमार यादव ने देश को गौरवान्वित किया है...उनकी सफलता भारत में खेल के भविष्य के लिए शुभ संकेत है...कामना करते हैं कि वह आने वाले समय में सफलता की नई ऊंचाइयों को छूते रहें।"