पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के शेयरधारकों ने विजय शेखर शर्मा की एमडी और सीईओ के रूप में पुनर्नियुक्ति को मंज़ूरी दे दी है। बकौल कंपनी, 99.67% शेयरधारकों ने शर्मा की पुनर्नियुक्ति के पक्ष में मतदान किया। शेयरधारकों ने बिना किसी वार्षिक वृद्धि के 3 साल के लिए शर्मा का वेतन तय करने के प्रस्ताव को भी मंज़ूरी दी।