विज्ञान की दुनिया में नए आयाम स्थापित कर रहा है भारत: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर वैज्ञानिकों और इनोवेटर्स को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, "विज्ञान की दुनिया में भारत नित नए आयाम स्थापित कर रहा है और अनुसंधान व नवाचार के लिए एक इकोसिस्टम का निर्माण कर रहा है।" प्रतिवर्ष 28 फरवरी को 'रमन प्रभाव' की खोज के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है।