inshorts

विज्ञापन में सैंटा क्लॉज़ को दिखाया गया समलैंगिक, नॉर्वे में वायरल हुआ वीडियो

नॉर्वे की डाक सेवा 'पोस्टेन' द्वारा बनाया गया एक क्रिसमस विज्ञापन देश में वायरल हो गया है जिसमें सैंटा क्लॉज़ को गे रिलेशनशिप में दिखाया गया है। 'वेन हैरी मेट सैंटा' नामक विज्ञापन को लोगों ने 'खूबसूरत', 'ताकतवर' और 'प्रगतिशील' बताया। यह विज्ञापन देश में समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से हटाने की 50वीं सालगिरह के बीच बनाया गया है।