वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में चेस ग्रैंडमास्टर प्रग्नानंदा का किया ज़िक्र

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को अंतरिम बजट 2024 भाषण में 18 वर्षीय भारतीय चेस ग्रैंडमास्टर आर प्रग्नानंदा का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा, "शतरंज के प्रतिभाशाली खिलाड़ी प्रग्नानंदा ने 2023 में (दुनिया के नंबर 1) मैग्नस कार्लसन को कड़ी टक्कर दी।" उन्होंने कहा, "आज भारत में 80 से अधिक ग्रैंडमास्टर हैं जबकि 2010 में...20 से अधिक ग्रैंडमास्टर थे।"

Load More