वित्त मंत्री सीतारमण 15 नवंबर को राज्यों के सीएम व वित्त मंत्रियों के साथ करेंगी बैठक
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों व वित्त मंत्रियों के साथ एक बैठक करेंगी। वित्त सचिव टी.वी. सोमनाथन ने बताया है कि इस बैठक में चर्चा का केंद्र राज्य स्तर के ऐसे मुद्दे, अवसर व चुनौतियां होंगी जिनके ज़रिए बड़ा निवेश हासिल किया जा सकता है। गौरतलब है कि यह मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए होगी।