वित्त मंत्री सीतारमण ने आईएमएफ की एमडी से की मुलाकात; क्रिप्टो के रेगुलेशन पर की चर्चा

आईएमएफ की प्रबंध निदेशक (एमडी) क्रिस्टलीना जॉर्जीवा के साथ एक बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आईएमएफ से क्रिप्टो असेट रेगुलेशन में प्रमुख भूमिका निभाने का आग्रह किया। सीतारमण व जॉर्जीवा ने इस मुद्दे पर विश्वस्तर पर समन्वित और समकालिक दृष्टिकोण रखने की ज़रूरत पर चर्चा की। दोनों के बीच भारत की आगामी जी20 प्रेसीडेंसी पर भी चर्चा हुई।