वित्त वर्ष 2020-21 में 17 गुना बढ़कर ₹4,588 करोड़ हुआ बायजू का घाटा, 14% घटा राजस्व

बाजयू के 2020-21 के नतीजों के मुताबिक, कंपनी को 2020-21 में ₹4,588 करोड़ का घाटा हुआ जो 2019-20 के ₹262 करोड़ के घाटे से 17 गुना अधिक है। वहीं, कंपनी का राजस्व 2020 के ₹2,704 करोड़ के मुकाबले 2021 में 14% गिरकर ₹2,428 करोड़ रह गया। बकौल बायजू, राजस्व प्राप्ति के नए तरीकों को अपनाने के कारण यह गिरावट हुई।