वित्त वर्ष 2021-22 में 8-9% तक बढ़ सकता है बैंकों का एनपीए: रिपोर्ट

क्रेडिट रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 में बैंकों का सकल एनपीए 8-9% बढ़ने का अनुमान है। बतौर रिपोर्ट, कर्ज पुनर्गठन,आपातकालीन ऋण सुविधा गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) जैसे कोविड-19 राहत उपायों से बैंकों के सकल एनपीए को सीमित रखने में मदद मिलेगी। वित्त वर्ष-22 के अंत तक 2% बैंक ऋण के पुनर्गठन की संभावना है।