वित्त वर्ष 2021-22 में ₹100 करोड़+ की बैंकिंग धोखाधड़ी में आई 50% से अधिक की कमी: डेटा
वित्त वर्ष 2021-22 में ₹100-करोड़+ के बैंकिंग धोखाधड़ी के मामलों में कमी आई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, प्राइवेट और सरकारी बैंकों में 2021-22 में धोखाधड़ी के मामले घटकर 118 रह गए जो 2020-21 में 265 थे। इसमें बताया गया है कि 2021-22 में ₹41,000-करोड़ के धोखाधड़ी के मामले दर्ज हुए हैं जबकि 2020-21 में यह राशि ₹1.05-लाख करोड़ थी।