एमजंक्शन के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 में भारत का कोयला आयात 30% बढ़कर 162.4 मिलियन टन हो गया जो वित्त वर्ष 2021-22 में 125 मिलियन टन था। बकौल एमजंक्शन, कुकिंग कोल का आयात 2022-23 में 5.44% बढ़कर 54.4 मिलियन टन हो गया जो 2021-22 में 51.6 मिलियन टन था। मार्च 2023 में नॉन-कुकिंग कोल का आयात 13.8 मिलियन टन रहा।