वित्त वर्ष 2023-24 में राजकोषीय घाटा जीडीपी का 5.9% रहने का अनुमान: बजट में वित्त मंत्री
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को संसद में बजट 2023-24 पेश करते हुए कहा कि वर्ष 2023-24 में राजकोषीय घाटा जीडीपी के 5.9% रहने का अनुमान है। बकौल सीतारमण, चालू वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटा जीडीपी का 6.4% रहेगा। सीतारमण ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि 2025-26 तक राजकोषीय घाटा घटकर जीडीपी के 4.5% तक आ जाए।