वित्त वर्ष 2024 में ओयो का शुद्ध लाभ रहा ₹100 करोड़, पहली बार मुनाफे में आई कंपनी

ओयो ने वित्त वर्ष 2023-24 में ₹100 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया और यह पहली बार है जब कंपनी मुनाफे में आई है। ओयो के सीईओ रितेश अग्रवाल ने 'X' पर लिखा है, "कंपनी ने लगातार 8 तिमाहियों में ईबीआईटीडीए लाभ दर्ज किया है। कंपनी भारत के साथ-साथ दक्षिण पूर्व एशिया, अमेरिका और यूके में वृद्धि दर्ज करेगी।"

Load More