वित्त वर्ष 2024-25 में $23 अरब उधार लेने की योजना बना रहा है पाकिस्तान: खबर

'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की खबर के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 में पाकिस्तान कम-से-कम करीब $23 अरब उधार लेने की योजना बना रहा है। बकौल खबर, $23 अरब में से पाकिस्तानी सरकार ने $20 अरब को बजट दस्तावेज़ों में शामिल किया है। बकौल खबर, इसमें $12 अरब का द्विपक्षीय कर्ज़ शामिल है जबकि इसमें आईएमएफ से कोई ऋण शामिल नहीं है।