कश्मीरी फोटो जर्नलिस्ट और पुलित्ज़र पुरस्कार विजेता सना इरशाद मट्टू ने शनिवार को बताया कि उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने विदेश जाने से रोक दिया। उन्होंने ट्वीट किया, "मैं एक बुक लॉन्च और फोटोग्राफी प्रदर्शनी के लिए आज...पेरिस जाने वाली थी। वीज़ा होने के बावजूद…मुझे रोका गया।" उन्होंने कहा, "मुझे रोके जाने का कोई कारण नहीं बताया गया।"