विदेश मंत्री एस. जयशंकर का 11-12 अप्रैल को अमेरिकी दौरा, 2+2 डायलॉग में लेंगे हिस्सा
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को बताया कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर 11-12 अप्रैल को अमेरिकी दौरे पर जाएंगे। बकौल बागची, जयशंकर व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 11 अप्रैल को चौथी भारत-अमेरिका मंत्रिस्तरीय 2+2 वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। बागची ने बताया कि विदेश मंत्री अपने अमेरिकी समकक्ष एंटनी ब्लिंकन से भी मुलाकात करेंगे।