विदेश मंत्री जयशंकर ने अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर का दौरा किया, शेयर कीं तस्वीरें

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में निर्माणाधीन पहले हिंदू मंदिर का दौरा किया। उन्होंने मंदिर की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, "गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मंदिर निर्माण की तीव्र प्रगति और इसमें शामिल सभी लोगों की सराहना करता हूं।"