विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा का कार्यकाल अप्रैल 2024 तक बढ़ाया गया

कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश के अनुसार, इस साल 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा को कार्यकाल विस्तार दिया गया है। आदेश के मुताबिक, अब क्वात्रा 30 अप्रैल 2024 या अगले आदेश तक अपने पद पर बने रहेंगे। 1988 बैच के आईएफएस अधिकारी क्वात्रा विदेश सचिव बनने से पहले नेपाल में भारत के राजदूत थे।