ऑक्सफैम के अनुसार, भारत सरकार द्वारा उसका विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) लाइसेंस रिन्यू नहीं करने से 16 राज्यों में कोविड-19 के दौर में किए जा रहे उनके मानवीय और सामाजिक कार्य गंभीर रूप से प्रभावित होंगे। संस्था के अनुसार, "इसमें ऑक्सीजन संयंत्रों की स्थापना, मेडिकल डायग्नोस्टिक उपकरण व ऑक्सीजन सिलिंडर मुहैया कराना शामिल हैं।"