विश्व बैंक के मुताबिक, पाकिस्तान विदेशी कर्ज़ में डूबे दुनिया के टॉप-10 देशों में शामिल हो गया है और कोविड-19 के बाद ऋण सेवा निलंबन पहल के दायरे में आ गया है। इसमें शामिल अन्य देश बांग्लादेश, उज़्बेकिस्तान, केन्या, अंगोला, इथियोपिया, घाना, नाइजीरिया, ज़ाम्बिया और मंगोलिया हैं। 2020 के आखिर तक इन देशों का कुल विदेशी ऋण $509 अरब था।