विदेशी कर्मचारियों के लिए दुनिया के सबसे महंगे शहर कौनसे हैं?

अमेरिकी असेट मैनेजमेंट फर्म मर्सर द्वारा जारी कॉस्ट ऑफ लिविंग ग्लोबल रिपोर्ट 2022 के मुताबिक, विदेशी कर्मचारियों के लिए दुनिया का सबसे महंगा शहर हॉन्ग-कॉन्ग है। हॉन्ग-कॉन्ग के बाद स्विट्ज़रलैंड के ज़्यूरिख, जेनेवा, बेसल और बर्न का स्थान है। बकौल रिपोर्ट, विदेशी कामगारों के लिए इज़रायल का तेल अवीव छठा जबकि अमेरिका की न्यूयॉर्क सिटी 7वां सबसे महंगा शहर है।