अमेरिकी असेट मैनेजमेंट फर्म मर्सर द्वारा जारी कॉस्ट ऑफ लिविंग ग्लोबल रिपोर्ट 2022 के मुताबिक, विदेशी कर्मचारियों के लिए सबसे महंगा भारतीय शहर मुंबई है। सूची में मुंबई 127वें, दिल्ली 155वें, चेन्नई 177वें, बेंगलुरु 178वें, हैदराबाद 192वें, पुणे 201वें और कोलकाता 203वें स्थान पर है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, विदेशी कामगारों के लिए दुनिया का सबसे महंगा शहर हॉन्ग-कॉन्ग है।