विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय शेयर बाज़ारों में इस महीने अब तक ₹49,254 करोड़ का निवेश किया है जो चालू वर्ष का उनका अब तक का सर्वाधिक निवेश है। एफपीआई ने जुलाई में शेयर बाज़ारों में लगभग ₹5,000 करोड़ का निवेश किया था। वहीं, अक्टूबर-2021 से जून-2022 के बीच एफपीआई ने शेयर बाज़ारों से ₹2.46 लाख करोड़ निकाले थे।