विदेशी निवेशकों ने इस साल अब तक ₹1.14 लाख करोड़ भारतीय बाज़ार से निकाले

डिपॉज़िटरी के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने इस महीने भारतीय बाज़ार से अब तक ₹48,261.65 करोड़ की निकासी की है, जिससे 2022 में अब तक यह आंकड़ा ₹1,14,855.97 करोड़ पहुंच गया है। विशेषज्ञों ने कहा है कि विदेशी निवेशकों का पलायन मोटे तौर पर मुद्रास्फीति के दबाव और रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद वैश्विक आर्थिक स्थितियों के कारण है।